देश की सब से बड़ी सुरभि वाटिका का घर बना उत्तराखंड

Share this –

यूँ तो उत्तराखंड राज्य अपने वनस्पति और जीवों के लिए देश भर में मशहूर है। पर आज कल ये राज्य इन सब के संरक्षण में एक अमिट प्रभाव विकसित कर रहा है।
हाल ही में उत्तरखंड के नैनीताल जिले में देश की सब से बड़ी सुरभि वाटिका (Aromatic garden) का उद्घाटन हुआ है।
लगभग 140 सुगंधित पौधों की प्रजातियों को घर देते इस उद्यान की शुरुवात 24 अक्टूबर 2021 में उत्तराखंड वन विभाग के रिसर्च विंग द्वारा की गई।13 एकड़ के छेत्र में फैला ये उद्यान नैनीताल जिले के लालकुआं छेत्र में स्थित है।
ये वाटिका देश भर से लाई गई कुछ खास प्रजाति जैसे “दक्षिण से चन्दन”, “उत्तर पूर्व से अगरवुड” और “तटीय छेत्र से केवड़ा” का उत्तरखंड में इकलौता घर है।

यही नहीं यहाँ आपको लगभग चमेली की 9, पुदीने और हल्दी की 4 और अदरक की 3 अलग अलग प्रजातियां भी देखने को मिलेगी।
ये पूरी वाटिका की संरचना एक खास तरीके से हुई है। इस वाटिका के कुल 9 अनुभाग किये गए है। ये विभाजन सुगंधित पत्तियों, छाल, प्रकंद, बीज, घास, बल्ब, जड़ और फूल के आधार पर किया गया है।”तुलसी वाटिका” इस उद्यान का मुख्य आकर्षण केंद्र है जहाँ लगभग तुलसी की 20 प्रजातियां देखी जा सकती है।


अधिकारियों का कहना है कि इस उद्यान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों के बीच प्रजातियों को लोकप्रिय बनाना है। इसके अलावा इस उद्यान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर और उपेक्षित स्थानिक प्रजातियों का संरक्षण करना भी है।
निकट भविष्य में यह उद्यान किसानों और हितधारकों को भी प्रशिक्षित करेगा और तेल निष्कर्षण की योजना पर भी काम करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *