दो बहनों के कमरे में मिला था प्रेमी का लटकता हुआ शव, हल्‍द्वानी पुल‍िस ने 8 महीने बाद दर्ज की FIR

Share this -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आठ महीने पहले प्रेमिका के कमरे में प्रेमी की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अब प्रेमिका व उसकी बहन पर केस दर्ज किया है। युवक की मां का आरोप है कि प्रेमिका व उसकी बहन ने बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसाया।
इसके बाद शराब पिलाकर बेटे को मजबूरन आत्महत्या के लिए उकसाया। उजाला नगर बनभूलपुरा निवासी तारा ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र अजीम विवाहित था। उसका एक बेटा भी है। आरोप है कि उसके बेटे को नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी शाजिया ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।
क‍िराए के मकान में रहती थीं दोनों बहनें

शाजिया के संग उसकी बहन खुशबू भी रहती थी। दोनों बहनें अपने-अपने पति को छोड़कर किराए के मकान में साथ रहती हैं। काफी समय से उसके बेटे का उनके वहां आना-जाना था। दोनों बहनें बेटे से रुपये ऐंठती रहती थी। तीन जून 2024 की रात दोनों बहनों ने अजीम को नशीला पदार्थ खिलाया व शराब पिलाई।

मारपीट कर जेब से न‍िकाल ल‍िए थे पैसे

उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। जब बेटा उनसे पैसे वापस मांगने लगा तो दोनों महिलाओं ने बेटे के संग मारपीट की। इसके बाद बेटा कमरे में चला गया था। जहां पर उसका शव फंदे पर लटका मिला था।

दोनों बहनों ने आत्‍महत्या को उकसाया

आरोप है कि दोनों बहनों ने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसका वीडियो भी उनके पास है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर व वीडियो की जांच के बाद आरोपित बहनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 Paryavaran Bodhi - WordPress Theme by WPEnjoy